फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: स्कूल पहुंचे सांसद, बच्चों के बीच जमीन पर बैठे और सुने गिनती-पहाड़े... बोले- अगली बार मैदान साफ करेंगे, मैं भी लगाऊंगा झाडू

Sat, 01 Jan 2022 06:29 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

नए साल की पहली तारीख को सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी सरकारी स्कूल जा पहुंचे। जमीन पर बच्चों के बीच बैठे और उनसे गिनती-पहाड़े सुने। स्वच्छता की बातें की तो संस्कार भी याद दिलाए। 
विज्ञापन
बच्चों के बीच बैठकर उनसे बात करते सांसद सोलंकी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ये हैं देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी। पहले जज हुआ करते थे, अब राजनीति में हैं। अपने बयानों और कार्यशैली के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। नए साल की पहली तारीख को भी सांसद ने ऐसा ही कुछ किया। एक कार्यक्रम से लौटते वक्त सरकारी स्कूल जा पहुंचे। जमीन पर बच्चों के बीच बैठे और उनसे गिनती-पहाड़े सुने। स्वच्छता की बातें की तो संस्कार भी याद दिलाए। 
विज्ञापन


दरअसल शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांसद सोलंकी गए थे। वहां से लौटकर वे अपने कार्यकर्ता के घर गए। वहां से लौटते वक्त रास्ते में ग्राम भीमसी में शासकीय स्कूल दिखा तो गाड़ी उधर ले गए। सांसद को स्कूल में आया देख स्कूल स्टाफ हैरत में पड़ गया। उन्हें लगा कि कोई निरीक्षण तो नहीं हो रहा लेकिन सांसद ने सभी का अभिवादन किया और जिस जगह बच्चे बैठे थे उनके बीच जाकर बैठ गए।

बच्चों से बातें की। उनका नाम पूछा। किसी से गिनती सुनी तो किसी से पहाड़े। बच्चों से पूछा कि वे टीवी देखते हैं या नहीं। शिवपुराण किसने देखी है। शिव का स्वरूप कैसा है। यह भी कहा कि टीवी में धार्मिक सीरियल देखें और उससे अच्छी बातें सीखें। स्वच्छता के बारे में पूछा कि बताओ साफ-सफाई कौन करता है। बच्चे बोले कि वे स्कूल में तो नहीं करते लेकिन घर में सफाई करते हैं। इस पर सांसद ने कहा कि स्कूल में भी स्वच्छता रखनी है। अगली बार जब आऊंगा तो साथ मिलकर स्कूल में सफाई करेंगे। बच्चों को बिस्किट भी दिए।
विज्ञापन


सांसद सोलंकी ने कहा कि स्कूल जाकर देखा तो पाया कि बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल का स्टाफ भी उन पर मेहनत कर रहा है। इन बच्चों को सहयोग की जरूरत है। अगर इन पर थोड़ी औऱ मेहनत की जाए तो शिक्षा के साथ संस्कार भी दे सकते हैं ताकि ये देश के गणमान्य, संस्कारवान, अनुशासित नागरिक बनकर देश की प्रगति में सहयोगी बन सकें। मैंने उनसे वर्णमाला सुनी, गिनती-पहाड़े सुने। स्वच्छता को लेकर बच्चों से कहा कि घर के साथ ही स्कूल में भी सफाई जरूरी है। जहां हम रहते हैं उस जगह की सफाई हमें खुद करनी चाहिए। इससे खुद को अच्छा लगता है और उस जगह से आत्मीय लगाव भी हो जाता है।

अक्सर रहते हैं सुर्खियों में
सांसद सोलंकी अक्सर इस तरह की कार्यशैली के चलते सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में दीपावली के दौरान अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बाजार गए थे। फुटपाथ पर दीए बेचने वालों के पास पहुंचे और उनसे खरीदारी की। पूछने पर कहा था कि स्थानीय बाजार को बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है। इसके पहले सांसद ने दशहरे के दौरान ठेले पर पॉपकार्न तलकर बेचे थे तो कुछ दिन पहले गराड़ू तलते हुए फोटो सामने आया था। इसी तरह सड़क पर शेविंग करवाकर भी सुर्खियां बटोरी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें