फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: महिला दिवस के कार्यक्रम का कवरेज करते समय दूरदर्शन केंद्र के तकनीकी सहायक की मौत

Tue, 08 Mar 2022 04:43 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

महिला दिवस के मौके पर देवास में आयोजित कार्यक्रम में दुखद घटना घटी। भोपाल से अपनी टीम के साथ कवरेज के लिए आए दूरदर्शन के तकनीकी सहायक सी. वासुदेवन का ह्रदयाघात से निधन हो गया। 
विज्ञापन
मृतक सी वासुदेवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम शिवराज सिंह के देवास आगमन से पहले दुखद घटना हुई। कार्यक्रम का कवरेज करने भोपाल से देवास पहुंचे दूरदर्शन के तकनीकी सहायक का ह्रदयाघात से निधन हो गया। देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाकर पार्थिव शरीर भोपाल पहुंचाने की व्यवस्था की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने पीएम के बाद पार्थिव शरीर भोपाल पहुंचाने की व्यवस्था की - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मंगलवार को देवास में पोषण आहार संयंत्रों के उद्घाटन का कार्यक्रम हुआ। महिलाओं को पोषण आहार संयंत्र की चाबी दी गई। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्य़ वीडी शर्मा समेत कई भाजपा नेता पहुंचे। कार्यक्रम देवास की पुलिस लाइन में हुआ। इसका कवरेज करने के लिए भोपाल से दूरदर्शन भोपाल के तकनीकी सहायक सी. वासुदेवन अपनी टीम के साथ आए थे। मंगलवार दोपहर को कार्यक्रम स्थल पर अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ और वहीं अचेत हो गए। वहां उपस्थित लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां मौत हो गई। घटना की खबर मिलने के बाद देवास सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को भोपाल पहुंचाने की व्यवस्था की। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें