फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रॉपर्टी के नाम पर लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, इस दिन तक रहेगा रिमांड पर

Tue, 31 Mar 2026 10:16 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास में बैंक नीलामी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले मामले में मुख्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
देवास में प्रॉपर्टी घोटाले मामले में एक्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास शहर में एक चौंकाने वाला प्रॉपर्टी घोटाला सितंबर 2025 में सामने आया था। जिसमें आरोपी ने बैंक नीलामी की संपत्तियों को दिलवाने के नाम पर कई लोगों से ठगी करते हुए करोड़ों रुपये ऐंठ लिए और रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार शाम को न्यायालय में आरोपी ने सरेंडर कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 3 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


 बता दें, आनंद देवकर व उनकी पत्नी रुपाली देवकर निवासी मुखर्जी नगर ने कई लोगों के साथ कथित तौर पर 15 से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक फरियादी अश्विन यादव ने सिविल लाइन थाने पर पति-पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने पत्नी रूपाली को गिरफ्तार कर लिया था। 

फर्म में काम करने वालों का वेतन भी नहीं दिया 
आरोपी आनंद दो फर्म देवास में संचालित करता था, जिसमें ‘इंदौर टोटल सॉल्यूशन’ व ‘इंदौर टोटल सॉल्यूशन एलएलपी’ के नाम से रजिस्टर्ड है। इसमें काम करने वालों का वेतन भी नहीं दिया था। उन्होनें बताया कि वे यहां पर करीब दो साल से काम कर रहे थे। जिनमें करीना सोलंकी, आयुष परिहार, काजल जाट, देवेंद्र राणावत, राहुल भन्नारे पांचों कालानी बाग स्थित फर्म के ऑफिस में काम करते थे। इन्होनें बताया था कि आरोपी आनंद इंदौर और उज्जैन में भी उसकी फर्म संचालित करता था।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Monalisa Controversy:  'पहले वह रुद्राक्ष की माला बेचती थी, अब कलमा पढ़ रही', प्रवीण तोगड़िया ने कसा तंज

25 से 30 करोड़ रुपये का मामला है
फरियादी दीपक बिरोले ने बताया कि हमारी और से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, इस मामले में आरोपी ने सरेंडर किया है। इसकी जानकारी मिलने पर करीब 25 से 30 लोग थाने पहुंचे हैं, करीब 25 से 30 करोड़ रूपए का मामला है। इसमें इंदौर और उज्जैन के भी लोग शामिल है। आनंद हमें कहता था कि बैंक से सेटिंग करके आपको प्रॉपर्टी दिलवाऊंगा। हमें संपत्तियों के नकली दस्तावेज दिखाता था। आरोपी करीब 6 माह से फरार था। उसकी पत्नी को जमानत पर छोड़ा था। 
विज्ञापन


रुपये लेकर धोखाधड़ी की थी
 सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेश पाटील ने बताया कि 25 सितंबर 2025 को फरियादी सुनील यादव सहित अन्य 9 लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आनंद और उसकी पत्नी रुपाली देवकर ने बैंक आप्शन में प्रॉपर्टी सस्ते दामों का झांसा देकर फर्जी काम किया और रूपए लेकर धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने न्यायालय से 3 अप्रेल तक रिमांड लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें