फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: ऊपर चॉकलेट के बक्से नीचे शराब की पेटियां, 45 लाख की शराब सहित दो गिरफ्तार

Thu, 23 Dec 2021 01:22 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

कंटेनर में चॉकलेट की आड़ में लाखों रुपये की अवैध शराब ले जाई जा रही थी। शुरुआत में तो पुलिस भी देखकर चौंक गई कि आखिर है क्या। बाद में जब चॉकलेट के बॉक्स खोले तो पता चला कि बॉक्स के नीचे शराब की बोतलें रखी हैं।
विज्ञापन
जब्त शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध रूप से शराब ले जाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं और ऐसी योजना बनाते हैं कि किसी को शक न हो। ऐसा ही कुछ देवास में हुआ। कंटेनर में चॉकलेट की आड़ में लाखों रुपये की अवैध शराब ले जाई जा रही थी। शुरुआत में तो पुलिस भी देखकर चौंक गई कि आखिर है क्या। बाद में जब चॉकलेट के बॉक्स खोले तो पता चला कि बॉक्स के नीचे शराब की बोतलें रखी हैं।
विज्ञापन


दरअसल देवास की औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस कंटेनर क्रमांक यूपी 21 सीएन 5270 को रोककर पूछताछ की। चालक से कागजात दिखाने को कहा तो उसने चॉकलेट परिवहन की बिल्टी पुलिस को दिखाई। एकबारगी तो पुलिस को लगा कि चॉकलेट ही होगी, लेकिन मुखबिर की सूचना पर भरोसा कर पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली। तलाशी लेने पर पाया कि चॉकलेट के बॉक्स के नीचे शराब की पेटियां रखी हैं। एक-एक करके सारी पेटियां नीचे उतारी।

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक यह अवैध शराब ले जाई जा रही थी। शराब की पेटियों को चॉकलेट बॉक्स के पीछे छिपाया गया था। बिल्टी भी चॉकलेट की ही बना रखी थी। शराब की कीमत 45 लाख रुपये से भी ज्यादा है। पुलिस ने शराब की 950 पेटियों (दस हजार लीटर) सहित चॉकलेट के 482 बॉक्स, कंटेनर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम शाहनवाज पिता तुफेक अहमद खां और मोहम्मद जिशान पिता तजम्मुल हुसैन है। दोनों उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले के निवासी हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि शराब किसकी है और कहां से कंटेनर में रखी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें