फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने देवी को अपनी जीभ चढ़ाई!

Sat, 13 Apr 2013 07:36 AM IST
सतना/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र चल रहे हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश के सतना जिले में शुक्रवार सुबह एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। यहां एक नाबालिग ने देवी की तस्वीर के सामने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम बहम्नगवां में 17 साल के राकेश कुशवाहा ने अपने घर में मां शारदा की तस्वीर के सामने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। फिलहाल राकेश को बेहोशी की हालत में घर पर रखा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि राकेश सुबह अपने परिवार के साथ गांव के एक देवी मंदिर में गया था। वहां से वापस आने के बाद उसने अपनी जीभ चढ़ा दी।

गौरतलब है कि पिछले साल भी नवरात्रि के दौरान चार देवी भक्तों ने मां के चरणों पर अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें