फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप: इंदौर में 22 और नए मामले आए सामने, जिले में 225 लोग अब तक संक्रमित

Sat, 18 Sep 2021 07:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में हालात भयावह हो रहे हैं। इंदौर में कुल 225 संक्रमितों में 38 बच्चे भी शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इंदौर में डेंगू तेजी से फैल रहा है। यहां शुक्रवार को 22 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर सीएचएमओ डॉ. भूरे सिंह सेतिया ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू से 225 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इन संक्रमितों में 38 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सभी संक्रमितों की विशेष देखभाल की जा रही है। 

विज्ञापन


बता दें, मध्य प्रदेश के कई जिलों में डेंगू तेजी से फैल रहा है। इसको देखते हुए हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डेंगू से जंग, जनता के संग अभियान की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने लोगों से डेंगू के खिलाफ जंग में साथ आने की अपील की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें