फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आफत बनकर गिरी बिजली, रायसेन में दो युवकों की मौत, दो दिन में 15 लोगों की गई जान

Sat, 09 Jul 2022 08:55 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

रायसेन में खेत में काम कर रहे दो युवकों पर बिजली गिर गई। वहीं गुना में बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। जिसमें सात लोग दब गए।
विज्ञापन
बिजली गिरने से मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन के सिलवानी के ग्राम मेहगवा कला में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। दो युवक खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनपर बिजली गिर गई। जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बिजली गिरने से 26 साल के रूपसिंह और 16 साल के सचिन की मौत हुई है। वहीं गुना में बारिश आफत बनकर आई। बारिश के कारण एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। जिससे अलग-अलग कमरों में सात लोग दब गए। हादसे में छह साल के बच्चे समेत पांच से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्चे की हालत गंभीर है। उसे भोपाल रेफर करने की तैयारी चल रही है। 


शीतला माता मंदिर के पास ढीमर कॉलोनी में राजाराम केवट का मकान गिर गया। राजाराम का परिवार 75 साल से इसी मकान में रह रहा था। मकान कच्चा था। एक हिस्से में राजाराम केवट, पत्नी के साथ रहते थे। दूसरे हिस्से में उनके बड़े भाई का बेटा कान्हा (50), पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। बता दें कि पिछले दो दिन में प्रदेश में बिजली गिरने से 15 से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें