फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: फंदे पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, दोनों को शराब की लत थी, महिला जली हालत में मिली

Mon, 27 Feb 2023 09:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में पति-पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला है। महिला जली हालत में मिली है। दोनों को शराब पीने की लत थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा के चांद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जैतपुर कलां में एक दंपती ने सुसाइड कर लिया। जिस समय उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया उस समय घर में कोई नहीं था। मृतक की दो बेटी और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के समय दोनों बेटा-बेटी अपनी बड़ी बहन के यहा जन्मदिन की पार्टी में गए थे।

विज्ञापन


टीआई विष्णु मिश्रा ने बताया कि दीपक उईके, 40 वर्ष, और उसकी पत्नी गुडिया उईके घटना के समय घर में अकेले थे। पड़ोस में दीपक की सास रहती थी। जब सोमवार दोपहर को वह घर आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खोला गया तो उन्होंने पड़ोसियों को आवाज दी। बाद में अंदर जाकर देखा तो दीपक और गुडिय़ा के शव फंदे पर लटके थे। वहीं तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

जली अवस्था में मिला गुडिया का शव
पुलिस के मुताबिक दीपक उईके का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसकी पत्नी का शव साड़ी पर तो लटका था, लेकिन वह जली हुई थी। पुलिस को शक है कि कहीं पहले आग लगाने का प्रयास तो नहीं किया गया। टीआई विष्णु मिश्रा का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इस घटना के बाद परिजन सदमें में है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन


शराब पीकर अक्सर करते थे विवाद
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि दोनों को ही शराब पीने की लत थी। अक्सर दोनों में लड़ाई झगड़े होते थे। सोमवार को भी दोनों ही घर में अकेले थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। इसके बाद ही दोनों ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली होगी।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें