फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल बनी बेटियां, 12वीं की परीक्षा दिला रहीं हैं मां को

Mon, 03 Jun 2013 11:19 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जज्बा हो तो आसमान की ऊंचाई भी कम पड़ जाती है और हौसले की उड़ान के लिए परों की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन


कुछ इसी तरह का जज्बा और हौसला है मध्य प्रदेश के खंडवा की भागवत दवाड़े में, जो अपनी बेटियों से पढ़कर 12वीं की परीक्षा देने की तैयारी कर रही हैं।

गरीब परिवार से नाता रखने वाली भागवत की पढ़ाई अधूरी रह गई थी। तीन बेटियों और एक बेटे की मां भागवत आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर कार्यरत हैं और उनके पति विष्णु राज मिस्त्री हैं।

किसी तरह दोनों की आमदनी से परिवार गुजर-बसर कर रहा है। भागवत की बड़ी बिटिया ने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में 74 फीसदी अंक हासिल किए हैं और वह आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती है।
विज्ञापन


वहीं उनकी दूसरी बेटी ने 10वीं में 86 फीसदी अंक हासिल किए हैं, जबकि तीसरी बेटी ने आठवीं और बेटे ने पांचवीं में अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन


बच्चों को पढ़ता देख भागवत के मन में भी पढ़ाई की इच्छा हिलोरे मारने लगी और उसमें उनकी बेटियों ने साथ दिया। 36 वर्षीय भागवत ने 10वीं की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में पास की है और वह अब ओपन स्कूल से 12वीं की परीक्षा देने की तैयारी कर रही हैं।

भागवत बताती हैं कि कई बार उन्हें अपने विभिन्न विषयों को समझने में दिक्कत आती है तो उनकी बेटी एक शिक्षक की तरह उसे पढ़ाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें