फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: नरोत्तम मिश्रा के लगातार बढ़ते दौरों से सियासी हलचल तेज, उपचुनाव की अटकलों में आया उछाल

Tue, 14 Apr 2026 10:42 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के लगातार दौरों से राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं आंबेडकर जयंती पर उनके दतिया दौरे और घोषणाओं के बाद इसे संभावित उपचुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
दतिया में नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के अचानक दतिया दौरों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। शहर में इन दौरों को संभावित उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। आज आंबेडकर जयंती के मौके पर भी डॉ. मिश्रा दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब को नमन करते हुए विकास कार्यों की घोषणा की।
विज्ञापन


दतिया में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के लगातार दौरे राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके दौरे को संभावित उपचुनाव की तैयारियों से भी जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी डॉ. मिश्रा अचानक दतिया पहुंचे थे, जहां वे वार्ड नंबर एक के पार्षद स्वर्गीय कल्लू कुशवाहा के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पार्षद की पत्नी को सांत्वना देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें: बाबा महाकाल: ‘भक्ति हो तो ऐसी’; दर्शन करते ही फफक-फफक रोया बच्चा, दिखा भक्ति का अनोखा अंदाज
विज्ञापन


इधर आज भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर दतिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आंबेडकर पार्क स्वतंत्रता सेनानी भगवानदास माहौर और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा भी की। डॉ. मिश्रा के इस दौरे के बाद दतिया की सियासत गरमा गई है। लगातार हो रहे उनके दौरों और जनसंपर्क को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले उपचुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। फिलहाल उनके इस अचानक दौरे ने दतिया में नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें