फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दतिया में बीजेपी नेत्री नीतू विश्वकर्मा को मारी गोली, पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Thu, 09 Jan 2025 05:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में बीजेपी नेत्री नीतू विश्वकर्मा को गोली मारी गई है। वहीं, पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
नीतू विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीतू विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है। रतनगढ़ माता मंदिर जाते समय उनके पैर में गोली मारी गई। इस घटना को पुरानी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नीतू विश्वकर्मा अपने मौसा के साथ रतनगढ़ माता मंदिर जा रही थी। तभी इंदरगढ़ क्षेत्र के सेबड़ा रोड स्थित विश्वकर्मा पेट्रोल पंप के पास उन्हें गोली मारी गई। पुलिस ने तुरंत घायल नीतू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। इंदरगढ़ थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि गुड्डू सेंगर, सीताराम विश्वकर्मा, गुलाब सेंगर और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

नीतू के पति अजय विश्वकर्मा ने बताया, मेरी पत्नी रतनगढ़ मंदिर के दर्शन के लिए मौसा के साथ जा रही थी, तभी गुड्डू सेंगर और उनके साथियों ने हमला कर मेरी पत्नी के पैर में गोली मारी। यह घटना पूरी तरह से पुरानी रंजिश का नतीजा है। इंदरगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पांच आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इनमें से तीन की पहचान गुड्डू सेंगर, सीताराम विश्वकर्मा और गुलाब सेंगर के रूप में हुई है। अन्य दो अज्ञात व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें