फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN T20: कुर्ता-धोती में पीतांबरा माई की शरण में पहुंचे कोच गौतम गंभीर, वनखंडेश्वर बाबा के भी किए दर्शन

Fri, 04 Oct 2024 01:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

IND vs BAN T20: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर  शुक्रवार सुबह दतिया पहुंचे और मां पीतांबरा माई के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया। गंभीर इससे पहले भी पीतांबरा माई के दर्शन के लिए आ चुके हैं।
विज्ञापन
पीतांबरा माई की शरण में गौतम गंभीर । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्रि के बीच भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीम टी-20 मैच खेलने के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर आई हुई है। 6 अक्टूबर को भारत बांग्लादेश के बीच में माधवराव सिंधिया स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय टीम के कोच व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर दतिया पीतांबरा माई की शरण में पहुंचे। माई के दर्शन कर गौतम गंभीर ने भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। 

विज्ञापन

पीतांबरा माई की शरण में गौतम गंभीर । - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शंकरपुर स्थति माधवराव सिंधिया स्टेडियम के बनने के बाद यहां पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हो रहा है। पहला मैच भारत बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर को मैच है। मैच के लिए दोनों टीमें 2 अक्तूबर को ग्वालियर में आ गई थी। भारतीय टीम के साथ कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी आए हुए हैं। 
विज्ञापन

पीतांबरा माई की शरण में गौतम गंभीर । - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह गौतम गंभीर दतिया पहुंचे और मां पीतांबरा माई के दर्शन किए। साथ ही वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया। गंभीर इससे पहले भी दतिया में पीतांबरा माई के दर्शन के लिए आ चुके हैं। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि, इस दौरान गौतम गंभीर ने मीडिया से कोई चर्चा नहीं की। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें