फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia: पीतांबरा पीठ पर 100 वटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार, सनातन धर्म की परंपराओं व संस्कारों का बताया महत्व

Wed, 17 Jun 2026 10:12 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया

सार

संस्कार के दौरान बालकों को गायत्री मंत्र की दीक्षा देकर सनातन धर्म की परंपराओं एवं संस्कारों का महत्व बताया गया।
विज्ञापन
पीतांबरा पीठ पर होता वटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री पीतांबरा पीठ में बुधवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले सहित विभिन्न स्थानों से आए एक सैकड़ा वटुकों का मुंडन व यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। संस्कार कार्यक्रम मंदिर की यज्ञशाला में हुआ, जहां आचार्य विष्णुकांत मुड़िया व अन्य ब्राह्मणों ने वटुकों को जनेऊ धारण कराया। संस्कार के दौरान बालकों को गायत्री मंत्र की दीक्षा देकर सनातन धर्म की परंपराओं एवं संस्कारों का महत्व बताया गया।
विज्ञापन


संस्कार पूर्ण होने के बाद वटुकों ने मां पीतांबरा व स्वामी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें