फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia: विशाल कुशवाहा हत्याकांड मामले में तीन गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस, वीडियो

Thu, 18 Jun 2026 09:26 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया

सार

बुधवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र की सिद्धार्थ कॉलोनी में शादी समारोह से घर लौट रहे विशाल कुशवाहा की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में छह नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों का जुलूस निकालती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कोतवाली इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में  बुधवार को हुई अंधाधुंध फायरिंग में लगी गोली से कार सवार विशाल कुशवाहा नामक युवक की मौके परी मौत हो गई थी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। देर रात को ही मृतक विशाल के परिजनों ने थाना कोतवाली का घेराव कर हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। 
विज्ञापन


फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ 357/ 20 26 धारा 102(1) 190,191(2) 191(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई थी। पुलिश ने दबिश कार्रवाई के दौरान दिव्यांग पाठक, राहुल बुंदेला व विकास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार तीन अन्य आरोपी अमित तिवारी, बंटी तिवारी, गोलू तिवारी की पुलिस को तलाश है। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पकड़े गए तीनों आरोपियों का जुलूस भी निकाला।

जमीन करोबारी है पकड़े गए आरोपी
सूत्र बताते हैं कि उक्त हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी जमीन का कारोबार करते हैं। विशाल कुशवाहा की हत्या किसी जमीनी विवाद के कारण मानी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पकड़े गए तीनों आरोपियों से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस के दौरान का वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें