फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia: कोतवाली पहुंचा पीतांबरा पीठ में हंगामे का मामला, मुख्य प्रबंधक ने पुलिस ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 25 May 2026 06:55 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया

सार

शक्तिपीठ पीतांबरा मंदिर प्रबंधन व कुछ साधकों के बीच चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। पीतांबरा पीठ के मुख्य प्रबंधक ने सिटी कोतवाली में कार्रवाई को लेकर शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया। शक्तिपीठ पीतांबरा मंदिर प्रबंधन व कुछ साधकों के बीच चल रहा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। पीतांबरा पीठ के मुख्य प्रबंधक महेश दुबे सिटी कोतवाली पहुंचे और उन्होंने मंदिर परिसर में बीते रोज हुए हंगामे के आरोपिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि 19 मई को मंदिर से जुड़े कुछ साधकों ने व्यवस्थाओं को लेकर हंगामा किया था। प्रदर्शन करने वालों ने मंदिर के व्यवस्थापक के साथ मारपीट की कोशिश भी की थी। रविवार को पीतांबरा पीठ के मुख्य प्रबंधक के नेतृत्व में पीतांबरा मंदिर के मंत्र दीक्षित साधकों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर टीआई धीरेंद्र मिश्रा को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये मंदिर व्यवस्थापक और ट्रस्टियों को जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें