दतिया के महिला एवं बाल विकास विभाग में जमकर हंगामा होने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आरटीआई के तहत जानकारी को लेकर अधिवक्ता और डीपीओ के बीच बहस होती हुई दिखाई दे रही है।
दतिया के महिला एवं बाल विकास विभाग में जमकर हंगामा हुआ। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
अधिवक्ता शंभू गोस्वामी ने महिला एवं बाल विकास विभाग से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। विभाग की ओर से जवाब दिया गया कि मांगी गई जानकारी करीब 83 हजार पन्नों में है, जिसकी कॉपी शुल्क के रूप में 1.66 लाख रुपए जमा करने होंगे। बताया गया कि अधिवक्ता यह राशि नकद लेकर विभाग पहुंच गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय ने यह राशि नकद जमा करने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। मामला बढ़ने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने गुस्से में अपना कॉलर आगे कर दिया और कहा पकड़ो मेरा कॉलर थप्पड़ मारो। इस दौरान कार्यालय में मौजूद लोगों ने बीच बचाव भी किया। इस घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है। यह पूरा मामला दतिया में सुर्खियों में बना हुआ है।
डीपीओ बोले- पूरे प्लान के आकर दवाब बनाने की कोशिश
इस मामले में डीपीओ अरविंद उपाध्याय का कहना है कि अधिवक्ता शंभू गोस्वामी आरटीआई के तहत दस साल का रिकॉर्ड मांगा था। जिसके आधार पर 166000 रुपए जमा करने को कहा गया था। यह राशि वह कैश में लेकर आए थे जबकि उनसे कहा गया था उसको खाते में जमा करना है। विभाग में आकर में चिल्लाकर वह दवाब बना रहे थे। वह पूरे प्लान के साथ दफ्तर में दाखिल हुए थे और जो आरोप उनके द्वारा लगाए जा रहे हैं वह उचित नहीं है।