फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia Crime: दतिया में युवक ने शराब के नशेमें अपने ही दोस्त पर किया फायर, गर्दन में फंसी गोली

Wed, 17 Jul 2024 10:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया में शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर गोली चला दी। शराब पीने के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई थी। गोली युवक के गले में फंस गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां शराब पीने के दौरान दो दोस्त आपस में भिड़ गए। इसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर कट्टे से फायर कर दिया। इससे गोली युवक के गर्दन में जाकर फंस गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायल को जिला अस्पताल से उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना झांसी रोड रामनगर कॉलोनी में  करीब 6 बजे की है। कॉलोनी में रहने वाला युवक अनिल पिता ठाकुरदास अहिरवार अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। तभी किसी बात को लेकर उसका विवाद दोस्त कन्हैया कुशवाहा के साथ हो गया। विवाद के दौरान कन्हैया कुछ समय के लिए कहीं निकला और कट्टा लेकर वापस पहुंचा। इस दौरान उसने किसी से बात नहीं की सीधे फायर कर दिया। फायर करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। वहीं मौके पर अफरातफरी मच गई। कॉलोनी वासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा अस्पताल पहुंचे और घायल से पूरे घटना की जानकारी ली। फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें