फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia: उपचुनाव को लेकर प्रशासन में हाई अलर्ट, झांसी और दतिया की सीमा पर सख्त होगी निगरानी

Tue, 07 Jul 2026 08:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया

सार

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन एवं चुनावी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के लिए 24 घंटे कार्यरत फ्लाइंग स्कॉड का गठन किया गया है।
विज्ञापन
दतिया पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा उप निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला सीमा समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बैठक में सीमाओं पर संयुक्त चेक पोस्ट स्थापित करने, वाहनों की सघन जांच, अवैध शराब, हथियार, नकदी एवं मादक पदार्थों की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाने के साथ-साथ चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। अधिकारियों को सूचना के त्वरित आदान-प्रदान एवं समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन एवं चुनावी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के लिए 24 घंटे कार्यरत फ्लाइंग स्कॉड (एफएसटी) का गठन किया गया है। यह दल तीन शिफ्टों में कार्य करेगा तथा किसी भी शिकायत या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगा। उधर, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें