घटना के बाद लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि डीपी में करंट उतरने की शिकायत पहले भी बिजली विभाग को दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शहर के किला चौक स्थित गुलजारशाह मस्जिद के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। विद्युत ट्रांसफॉर्मर (डीपी) में करंट उतरने से एक बेजुबान बैल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैल डीपी के पास पहुंचा था, तभी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि संबंधित डीपी में करंट उतरने की शिकायत पहले भी बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन विभाग द्वारा समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि शिकायत को गंभीरता से लिया जाता तो इस हादसे को टाला जा सकता था।
घटना से नाराज क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, क्षेत्र में लगी सभी विद्युत डीपी और बिजली उपकरणों की तत्काल जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग भी की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।