फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia: जुआरियों पर दतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ फड़ से दो आरक्षक सहित 17 दबोचे

Sat, 30 May 2026 02:13 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया

सार

दतिया पुलिस ने हार जीत का दाव लगा रहे दो आरक्षको के साथ 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में जुआ के आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया पुलिस ने हार जीत का दाव लगा रहे दो आरक्षको के साथ 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ताश के पत्तों के साथ कैश भी बरामद किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थाना उनाव इलाके के खैरी माता मंदिर के सामने एक कोठी में हारजीत का दाव लगाया जा रहा था। जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को दबोच लिया। पूछताछ में तो दो एमपी पुलिस के आरक्षक निकले। पुलिस ने मौके से 2 लाख 80 हजार रुपए की नकदी, 6 तास की गड्डी और 13 मोबाइल बरामद किए हैं। पकड़े गए आरक्षकों के नाम जयपाल पालिया और मुकेश यादव बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें