फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: बहन के घर से लौट रहा था युवक, रास्ते में कार रोककर मारी गोली; पिंडली के आर-पार निकली

Tue, 10 Nov 2026 05:16 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते गौरा और भदोंना गांव के बीच एक युवक को गोली मार दी गई। बहन के घर से लौट रहे अरविन्द्र रावत की पिंडली में गोली लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
पुरानी रंजिश में मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया में बहन के घर से लौट रहे एक युवक को रास्ते में रोककर गोली मार दी गई। गोराघाट थाना क्षेत्र में गौरा और भदोंना गांव के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुई इस वारदात में गोली युवक की पिंडली को चीरते हुए आर-पार निकल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

घायल युवक की पहचान अरविन्द्र रावत (35) पुत्र नारायण सिंह रावत, निवासी ग्राम गौरा के रूप में हुई है। अरविन्द्र मंगलवार को भरसुला गांव में अपनी बहन के घर गया था। वहां से मिलने के बाद वह अपने गांव गौरा लौट रहा था। इसी दौरान गौरा और भदोंना गांव के बीच सुनसान रास्ते पर अचानक एक कार आकर रुकी।

कार में अब्बू रावत अपने कुछ साथियों के साथ सवार था। अरविन्द्र के मुताबिक, अब्बू ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर अब्बू ने उस पर फायर कर दिया। गोली सीधे अरविन्द्र की पिंडली में लगी और पैर को आर-पार करते हुए निकल गई। गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा और घायल हो गया।

वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। कुछ देर तक अरविन्द्र सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। गोली पैर के आर-पार निकल गई, लेकिन समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।

विज्ञापन


पढ़ें: सात साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद सिर कुचलकर हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में हुआ हमला
गौरा और भदोंना गांव के बीच हुई इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अरविन्द्र और अब्बू के बीच पहले से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार गांव में कहासुनी भी हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते मंगलवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलीबारी की घटना हो गई।

गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी ने बताया कि घायल का इलाज जारी है। उसके बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। कार किसकी थी, फायर किस हथियार से किया गया और वारदात में कौन-कौन शामिल था, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें