फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह जबलपुर हाईवे पर मवेशी को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार, बाल-बाल बचा चालक

Tue, 30 Apr 2024 11:30 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

कार सवार चालक अपने निजी काम के लिए गुबरा गया था। वहां से लौटते समय उनकी कार के सामने अचानक मवेशी आ गए और उन्हें बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार दोपहर एक मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत रही कि कार चालक सिग्रामपुर निवासी गोलू साहू को मामूली चोट आई।

विज्ञापन

दमोह के जबेरा थाना क्षेत्र के सिंग्रामपुर और गुबरा के बीच यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार गोलू साहू अपनी कार से निजी काम के लिए गुबरा गए थे। वहां से लौटते समय अचानक से उनकी कार के सामने मवेशी आ गए और उन्हें बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि इस खतरनाक हादसे में कार चालक गोलू साहू बाल बाल बच गए, उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आई थी। जिन्हें इलाज के लिए कटंगी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने वापस घर भेज दिया था। 

बता दें सिग्रामपुर पूरा जंगली इलाका है, यहां पूरे दिन सैकड़ों की संख्या में आवारा मवेशी सड़क पर बैठे रहते हैं। दिन में वाहन चालक किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन रात में इन मवेशियों को सड़क से हटाना पड़ता है। इस मार्ग पर सबसे ज्यादा हादसे सिग्रामपुर के समीप ही होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें