फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh accident: दमोह छतरपुर हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 05 Feb 2024 10:59 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। अगर हेलमेट होता शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन
हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह छतरपुर हाईवे पर जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास मार्ग पर रविवार रात बाइक सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। यदि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच जाती। काफी देर तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई। उसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


मृतक दोनों युवक कपिल पिता मनोहर लाल धतरा 21 वर्ष निवासी बटियागढ़ और सत्येंद्र जोगी 23 निवासी बटियागढ़ सड़क पर गंभीर घायल अवस्था में पड़े थे। जिसे देख  तत्काल स्थानीय लोगों ने बटियागढ़ सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

दोनों के शव जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिए गए गए हैं। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनों के सुपुर्द किए गए। बटियागढ़ पुलिस रात में घटनास्थल पहुंचीं और बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की। वहीं, परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार बताया गया है कि कोई ट्रक या अन्य वाहन बाइक सवारों को टक्कर मारकर भाग गया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें