फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बाइक सवार युवक को वाहन ने मारी टक्कर, युवक उछलकर हैंडल पर आया, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

सार

टक्कर मारने वाला वाहन इतनी तेज गति में था कि टक्कर होने के बाद जब बाइक सड़क पर फिसली तो अगला रिम टेढ़ा हो गया। उसके ऊपर उमेश का सिर रखा था। बाकी धड़ हैंडल पर था। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
सड़क पर पड़ी बाइक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के कुंआखेड़ा के पास रविवार रात बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे युवक उछलकर हैंडल पर आ गया। सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल को अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हटा थाना अंतर्गत रविवार रात रसोटा गांव निवासी उमेश तिवारी बाइक पर सवार होकर हटा से अपने गांव जा रहे थे। हटा पटेरा मार्ग पर कुआंखेड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। उमेश हैंडल पर आ गए और सड़क पर फिसल गए। सड़क पर गिरते ही सिर अगले पहिए पर फंसा था। गंभीर रूप से घायल होने पर स्थानीय लोगों ने 108 वाहन की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने वहां मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाला वाहन इतनी तेज गति में था की बाइक में टक्कर होने के बाद जब वह सड़क पर फिसली तो अगला रिम टेढ़ा हो गया। उसके ऊपर उमेश का सिर रखा था और बाकी धड़ हैंडल पर था। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें