फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: सिमरी गांव में एक घर में छिपकर बैठा था मगरमच्छ, लोगों ने छत पर चढ़कर बचाई जान

Sun, 14 Jul 2024 07:29 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में एक घर में मगरमच्छ घुस आने का मामला सामने आया है। उसे देखकर लोग डर गए और छतों पर चढ़कर जान बचाई। वन विभाग ने मशक्कत के बाद मगर को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
नाली से मगरमच्छ पकड़ते लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की जबेरा तहसील के सिमरी खुर्द गांव में राजेश बैरागी के घर की दहलान में 6 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया और घर की छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद वन अमले ने पकड़ा।
विज्ञापन


बृजरानी ने बताया घर की दहलान में 6 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। चिल्लाने पर बच्चे आए और मगरमच्छ को लाठियों से भगाया तो वह घर के सामने बनी नाली में घुस गया। दोनों साइड से पत्थरों से बंद करने के बाद वन विभाग की टीम को मगरमच्छ की सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम में डिप्टी रेंजर कमलेश सोनी, राजेंद्र चनपुरिया ने ग्रामीणों की मदद से बंद नाली के पत्थर हटाते हुए मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर एक प्लास्टिक के बोरे में भरा औऱ माला जलाशय में छोड़ा गया है।

बताया गया कि पास में खेत सिंह की निजी तलैया है, जिसमें कुछ दिन पहले यह मगरमच्छ का बच्चा आया था और महीनों से तलैया की मछलियों को खाकर बड़ा हो गया। रात्रि में बारिश होने पर बस्ती में एक घर में घुस गया था। बारिश के सीजन कई बार मगरमच्छ रहवासी इलाके में आ जाते हैं। इसके कारण रहवासियों को जान का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


सिमरी खुर्द गांव में घर में घुसे मगरमच्छ को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने हौसला दिखाते हुए उसे नाली में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती की एक ओर तलैया में मगरमच्छ अक्सर दिखाई देता है और तलैया से लगे अनेक घर हैं। जहां मगरमच्छ के घर में घुसने की घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। क्योंकि इस क्षेत्र में खेतिहर भूमि है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें