फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह की सड़कों मची गदर, टॉकीजों के बाहर फिल्म देखने वालों की भीड़ से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

Fri, 11 Aug 2023 07:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

फिल्म गदर-2 के शुक्रवार को रिलीज होते ही हंगामा मचा हुआ है। दमोह की दो टॉकीजों में यह फिल्म चल रही है। शो के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे।
विज्ञापन
टॉकीज के बाहर लगी भीड़। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर-2 देखने दमोह में भी गदर जैसे हालात बने और शहर की सड़कें जाम देखी गईं। शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज हुई है और पहले ही दिन इसे देखने के लिए युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। दमोह की दो टॉकीजों में यह फिल्म चल रही है। शो के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे। टॉकीज चौराहा पर संचालित टॉकीज के बाहर सड़क तक वाहन रखे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। 

विज्ञापन


इसी तरह जबलपुर नाका पर संचालित टॉकीज में भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई। इस फिल्म को लेकर जितना उत्साह युवाओं में देखा गया उससे ज्यादा उत्साह बुजुर्गों में था। जो लोग पहले दिन फिल्म को नहीं देख पाए वह रविवार का इंतजार कर रहे हैं। उस दिन शासकीय नौकरी करने वाले कर्मचारियों का अवकाश रहेगा और जो निजी कर्मचारी हैं उनकी भी छुट्टी रहेगी। इस दिन पहले दिन की अपेक्षा दोगुनी भीड़ हो सकती है।

इस फिल्म के पहले पार्ट गदर में पाकिस्तान से सकीना हिंदुस्तान आई थी, लेकिन इस बार पिता सनी देओल अपने बेटे को छुड़ाने पाकिस्तान जाते हैं जो फौज में भर्ती हो चुका है। फिल्म के दूसरे पार्ट में पिता और पुत्र का प्रेम दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें