फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: दमोह में फसल की रखवाली करने किसान ने पेड़ की डालियों पर बनाई झोपड़ी, दस फीट है ऊंचाई

Thu, 20 Jun 2024 05:03 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: कुम्हारी गांव के पास जंगल लगा है और यहां जंगली सूअर और अन्य जानवर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए किसान धन सिंह ने फसल की रखवाली के लिए पेड़ पर झोपड़ी बनाई है।
विज्ञापन
पेड़ पर बनी झोपड़ी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के कुम्हारी में एक किसान ने जानवरों से अपनी फसल की रखवाली करने पेड़ पर ही घर बना लिया। यह अजब, गजब नजारा देख लोग हैरान हैं। जानकारी के अनुसार दमोह कटनी हाईवे पर कुम्हारी मार्ग में एक किसान ने सड़क किनारे खेत की मेढ़ पर लगे पेड़ के ऊपर झोपड़ी बनाई है। लगभग दस फीट ऊंचाई पर पेड़ की डालियों पर घास पूस की झोपड़ी बनाकर उस तक पहुंचने के लिए नशेनी लगाई गई है। ताकि आसानी से चढ़ा जा सके और नीचे उतरा जा सके।
विज्ञापन


किसान धन सिंह ने बताया कि वह पेड़ के ऊपर झोपड़ी में बैठकर खेत में दूर तक नजर दौड़ा सकता हैं। गर्मी में राहत रहती है और गर्मी का एहसास नहीं होता। इसके अलावा बारिश में सांप, बिच्छू व अन्य विषैले जीव जंतु का खतरा भी नहीं रहता। बता दें खेतों में लगी फसलों की रखवाली करने के लिए किसान कई तरह के जतन करता है और अमूमन किसान अपने खेत में ही झोपड़ी बनाकर रहता है। जिससे बारिश के दिनों में उन्हें विशेले जीव जंतुओं के। काटने का भय भी बना रहता है। ऐसे में पेड़ पर झोपड़ी बनाकर रहना काफी कारगर है। दरअसल कुम्हारी के पास जंगल लगा है और यह जंगली सूअर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए किसान धन सिंह ने फसल की रखवाली के लिए पेड़ पर झोपड़ी बनाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें