फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: तेज आंधी से गिरे सड़क पर पेड़, मकानों के टीन शेड उड़े, तापमान में आई भारी गिरावट

Sun, 04 May 2025 11:24 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में शनिवार (3 मई) की शाम मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इस वजह से कई जगह टीन शेड उड़ गए और पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। 
विज्ञापन
हवा में उड़े टीन शेड और गिरे पेड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में शनिवार (3 मई) शाम मौसम अचानक बदल गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे कहीं टीन शेड उड़ गए तो कहीं पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। लेकिन एक अच्छी बात यह रही कि तापमान कम हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। रात को कूलर चलाने की भी जरूरत नहीं पड़ी।

विज्ञापन


पेड़ गिरने से यातायात हुआ प्रभावित

जिले के मडियादो-हटा मार्ग पर मडियादो से कांटी तक छह पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे रास्ता बंद हो गया। देर रात तक पेड़ हटाने का काम चलता रहा। मडियादो में हरदौल मंदिर के पास भी एक बड़ा पेड़ गिरा, जिससे रास्ता बंद हो गया। लाल शिव मंदिर का टीन शेड उड़कर पास की दुकानों तक जा पहुंचा, लेकिन गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:  अधिक उम्र के अविवाहित, विधवा, विधुर, तलाकशुदा और दिव्यांगों का परिचय सम्मेलन, वाट्सएप पर करें रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन


खजुरिया मुहल्ले में एक पोल केविल के साथ गिर गया। तेज आंधी और तूफान के कारण बिजली की कई लाइनें नीचे गिर गईं, जिससे बिजली सप्लाई बंद हो गई। मडियादो के खरीदी केंद्र पर बारिश से थोड़ा नुकसान हुआ। खुले में रखे गेहूं को बचाने के लिए उसे ढकने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक कुछ गेहूं भीग गए। हालांकि, किसानों ने समय रहते बचाव कर लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:   इंदौर में बर्तन व्यापारी पर हमला कर लूटे साढ़े नौ लाख रुपये, घूसे भी बरसाए

पटेरा में हुई जोरदार बारिश

पटेरा क्षेत्र में शनिवार शाम मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। दिनभर धूप निकली रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल घिर आए और हवा तेज हो गई। कुछ ही मिनटों में बारिश शुरू हो गई। ग्राम कुम्हारी में भी आंधी और तेज बारिश हुई, जिससे मौसम बहुत अच्छा हो गया। लेकिन इस दौरान लोगों के घरों पर लगे लोहे के टीन छप्पर उड़ गए और काफी दूर जाकर गिर गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें