फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में झमाझम बारिश से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Thu, 20 Jun 2024 03:33 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में दोपहर 2 बजे के बाद मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
हो रही झमाझम बारिश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में गुरुवार को सीजन की पहली झमाझम बारिश हुई। सुबह से तेज धूप निकली रही, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान लोग बारिश का आंनद लेते हुए भी नजर आए। 
विज्ञापन


दरअसल, नौतपा समाप्त होने के बावजूद भी शहर में तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही थी। बारिश नहीं होने के कारण भीषण गर्मी का प्रकोप था। गर्मी से परेशान लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे जो गुरुवार को खत्म हो गया।  

गुरुवार सुबह बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे थे। सूरज निकलने के साथ ही तेज धूप निकली हुई थी जिससे उमस और तेज गर्मी  थी। इसी बीच दोपहर 2 बजे आसमान में हल्के बादल छाने के बाद जैसे ही बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इसे लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाजार में कई लोग पहली बारिश में भीगकर आनंद उठाते नजर आए। बता दें कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। इसी के चलते आज शहर में बरसात हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें