फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: जिला पंचायत के स्वच्छता मिशन कार्यालय में घुसा सांप, काफी प्रयास के बाद भी नहीं पकड़ा जा सका

Thu, 20 Jun 2024 09:29 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

जिला पंचायत के स्वच्छता मिशन कार्यालय में घुसा सांप एक बंद पड़े कमरे के चला गया। जिसमें काफी कबाड़ रखा हुआ था। कमरे की चाबी नहीं होने से सांप को नहीं पकड़ा जा सका। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत कार्यालय के समीप संचालित होने वाले स्वच्छता मिशन कार्यालय के भवन में एक काला सांप घुस गया। जिससे घबराए कर्मचारियों ने सांप पकड़ने वाले लोगों को जानकारी दी गई। लोग सांप पकड़ने पहुंचे तो वह कबाड़ से भरे एक कमरे के अंदर घुस गया, जिससे उसेस काफी देर के बाद भी नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन


सांप पकड़ने पहुंचे नाथ समुदाय के युवकों ने बताया कि उनके पास फोन आया था कि जिला पंचायत के स्वच्छता मिशन कार्यालय में एक काला सांप दिखा है। सूचना मिलने के बाद कार्यालय पहुंचे तो वह मुख्य द्वार के समीप ही बैठा था l सांप को पकड़ने के लिए गए, लेकिन वह वहां रखे  कट आउट में घुस गया। कट आउट हटाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह एक बंद कमरे के अंदर चला गया, जहां जिला पंचायत का काफी कबाड़ रखा हुआ था।

कमरे की चाबी नहीं होने के कारण काफी देर तक उसके बाहर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह बाहर नहीं आया। काफी देर तक बाद कर्मचारी चाबी लेकर आए तब तक सांप पकड़ने वाले लोग चले गए, इस कारण उसे नहीं पकड़ा जा सका। ऐसे में सांप के कमरे में होने से कर्मचारी डरे हुए हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि जिला पंचायत कार्यालय के आसपास काफी खाली भूमि पड़ी है जहां आए दिन सांप घूमते रहते हैं। इस समय गर्मी अधिक होने  के कारण सांप और अन्य विषैले जीव जंतु अपने बिलों से निकालकर ठंडे स्थान की ओर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें