फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: गमला गिरने से बच गई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध

Mon, 06 May 2024 06:16 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाली क्रिश्चियन कॉलोनी इलाके में सोमवार सुबह घरों और दुकानों में एक संदिगध चोर रैकी करता दिखाई दिया। गनीमत रही कि एक गमला गिर गया और संदिग्ध भाग निकला, जिससे चोरी की घटना नहीं हो सकी।
विज्ञापन
घर के बाहर हथियार लेकर खड़ा संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाली क्रिश्चियन कॉलोनी इलाके में सोमवार सुबह घरों और दुकानों में एक संदिगध चोर रेकी करता दिखाई दिया। गनीमत रही कि एक गमला गिर गया और संदिग्ध भाग निकला, जिससे चोरी की घटना नहीं हो सकी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस आरोपी की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


घटनाक्रम सोमवार की अलसुबह का है। फुटेज में चिड़ियों के चहकने की आवाज भी सुनाई दे रही है। काले कपड़ों में एक आरोपित लोहे का औजार लिए घरों और दुकानों की रेकी कर रहा था। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि वह चोरी के इरादे से कार और मकान के गेट की रेकी कर रहा है।

सड़क के एक तरफ उसने दुकानों और गाड़ियों की तलाशी ली, फिर दूसरी तरफ जाकर उसने एक घर के दीवार पर रखे गमले को पकड़ लिया और उनमें से दो गमले जमीन में गिरे तो आरोपित वहां से भाग निकला। सुबह जब परिवार के लोग उठे और उन्होंने घर के बाहर गमले गिरे हुए देखे तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज जांच की, जिसमें उन्हें एक संदेही वहां घूमता हुआ दिखाई दिया। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस में की है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें