फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शादी समारोह में आए युवक एटीएम से पैसे निकालकर निकले, कार ने टक्कर मारकर ले ली एक की जान; दो घायल

सार

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के बोतराई गांव के पास कार चालक ने बाइक सवार तीन युवकों को उस समय टक्कर मार दी जब वह एटीएम से पैसे निकालकर आगे बढ़े थे। इस हादसे में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, दो का इलाज जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में रखा मृतक का शव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के बोतराई गांव के पास बुधवार सुबह एक कार चालक ने बाइक सवार तीन युवकों को उस समय टक्कर मार दी, जब वह एटीएम से पैसे निकालकर आगे बढ़े थे। इस हादसे में तीनों घायलों को पथरिया अस्पताल लाया गया। यहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, बाकी दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मृतक अरविंद अहिरवाल के साले शंकर ने बताया कि मेरे जीजा मृतक अरविंद खुरई के भिलोन से दमोह के पथरिया ब्लॉक के केवलारी गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां कुछ नकद रुपये की आवश्यकता पड़ी तो मेरे जीजा अपने दो रिश्तेदारों के साथ एक बाइक पर और दूसरी बाइक पर मैं अपने दो रिश्तेदारों के साथ केवलारी गांव से पथरिया पहुंचा। एटीएम से रुपये निकालने के बाद हम वापस जा रहे थे, तो बोतराई गांव के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वे तीनों लोग घायल हो गए। गंभीर अवस्था में हम उन्हें पथरिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मेरे जीजा को मृत घोषित कर दिया।

इसके अलावा उनके साथ बाइक पर सवार हेमंत अहिरवार और एक अन्य घायल हो गए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हालांकि कार चालक भी अस्पताल पहुंच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें