दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के सीता बावड़ी इलाके में गर्भवती गाय की हत्या के बाद प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बजरिया सात कसाई मंडी में नगर पालिका द्वारा सैकड़ों लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में उन्हें तीन दिन के भीतर अपने मकानों के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका कर्मचारियों ने प्रत्येक व्यक्ति के घर जाकर नोटिस तामील कराए और इसकी जानकारी दी।
क्या है मामला?
दरअसल, चार दिन पहले सीता बावड़ी इलाके में एक गर्भवती गाय की हत्या कर दी गई थी, जिसके विरोध में दमोह बंद किया गया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठी। पुलिस ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली से उनका जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान हजारों लोग सड़कों पर उतरकर आक्रोश जता रहे थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया तो अधिवक्ताओं ने उन पर हमले की कोशिश की और उनके केस को लड़ने से इनकार कर दिया। बाद में, पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को न्यायालय से जेल भेज दिया। इसके बाद प्रशासन ने दो दिनों तक आरोपियों के अतिक्रमण वाले मकानों पर बुलडोजर चलाया।
ये भी पढ़ें:
महू में तनाव के बाद इंदौर के संवेदनशील क्षेत्रों की लिस्ट बनी, होली-गेर में सुरक्षा का नया प्लान
अब कसाई मंडी पर प्रशासन की नज़र
सीता बावड़ी इलाके में हुई इस घटना के बाद कसाई मंडी इलाके में भी प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई। कसाई मंडी में गौवंश की हत्या के मामलों को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें तीन दिन के भीतर अपने मकानों के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यदि मकान के दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन यदि दस्तावेज नहीं दिखाए जाते या मकान अतिक्रमण में बना पाया जाता है, तो प्रशासन कार्रवाई करेगा।
ये भी पढ़ें:
सात दिन चली शादी, आठवें दिन नई नवेली दुल्हन दे गई दगा, जाते-जाते पति के साथ कर गई यह कांड
सीएमओ के निर्देश पर नोटिस पर नोटिस जारी
नगर पालिका कर्मचारी लक्ष्मण कसौटिया ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस बजरिया सात कसाई मंडी के लोगों को दिए गए हैं, तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।
वीडियो में देखिए क्या था पूरा मामला?