फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बस में सुधार कर रहे थे कंडक्टर और क्लीनर, अज्ञात ट्रक ने कुचला, कंडक्टर की मौत

Sun, 24 Dec 2023 03:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP News: जबलपुर से दमोह के करकेटी गांव जा रही यात्री बस के कंडक्टर, क्लीनर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां कंडक्टर की मौत हो गई।
विज्ञापन
बस में सुधार कर रहे थे कंडक्टर और क्लीनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जबलपुर से दमोह के करकेटी गांव जा रही यात्री बस के कंडक्टर, क्लीनर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां कंडक्टर की मौत हो गई और क्लीनर का इलाज चल रहा है। घायलों को भी नहीं पता चला कि उन्हें किस वाहन ने टक्कर मारी। हालांकि बस में सवार कुछ लोगों का कहना है कि किसी ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी है। घटना शनिवार रात की है। 

पहिये में आई थी खराबी

विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाजरत क्लीनर राज सेन ने बताया कि बस जबलपुर से दमोह होते हुए  गैसाबाद की ओर जा रही थी। बस के अगले पहिये में कोई खराबी समझ में आई तो चालक ने बस को गैसाबाद के बुडवार गांव के पास रोका। बस के कंडक्टर जितेंद्र महाराज निवासी गैसाबाद और क्लीनर राज सेन निवासी परसोरिया जिला सागर दोनों बस का पहिया देखने के लिए नीचे उतरे।

ट्रक चालक की तलाश जारी
इसी दौरान सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरे, जिसे हम दोनों को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कंडक्टर की मौत हो गई और क्लीनर राज सेन का इलाज चल रहा है। अब पुलिस उस अज्ञात ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें