फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Thu, 04 Jul 2024 10:42 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

एएसपी संदीप मिश्रा व पथरिया एसडीओपी रघु केसरी के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को राजस्थान भेजा गया। जहां से तीन जुलाई को आरोपी भोमाराम को गिरफ्तार कर दमोह लाया गया। आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर फोटो वायरल की थी।  
विज्ञापन
जानकारी देते एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की एक युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एक पीड़िता द्वारा शिकायत की गई थी कि आरोपी भोमाराम नाम के व्यक्ति द्वारा उसकी अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर
विज्ञापन

आरोपी की साइबर सेल की मदद से तलाश शुरू की थी।

एएसपी संदीप मिश्रा व पथरिया एसडीओपी रघु केसरी के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को राजस्थान भेजा गया। जहां से तीन जुलाई को आरोपी भोमाराम को गिरफ्तार कर दमोह लाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा फर्जी आईडी बनाई गई है। इसलिए पुलिस ने अपील भी की है आजकल अनेक लोग फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं और युवतियों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। इसलिए किसी भी अंजान व्यक्ति से दोस्ती करते में सावधानी बरतें और कोई भी परेशानी आने पर पुलिस को सूचना जरूर दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें