फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कलेक्टर बने शिक्षक, छात्राओं को सिखाया अंग्रेजी से हिंदी ट्रांसलेशन करना, बच्चियों ने सवाल भी पूछे

सार

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। जहां जो कमी मिल रही हैं उन्हें दूर किया जा रहा है। एमएलबी स्कूल की छात्राओं को हिंदी ट्रांसलेशन करना बताया, साथ ही शिक्षकों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
छात्राओं के सवाल का जवाब देते कलेक्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर गुरुवार को पथरिया तहसील के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने एमएलबी स्कूल की छात्राओं को शिक्षक बनकर पढ़ाया और अंग्रेजी का हिंदी में ट्रांसलेशन करना सिखाया। बच्चों ने भी कलेक्टर से कुछ सवाल कर अपनी जिज्ञासा को खत्म किया।

विज्ञापन


एमएलबी कन्या हाईस्कूल पहुंचे कलेक्टर कोचर ने देखा कि अंग्रेजी विषय पर पढ़ाई चल रही है। उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर लिखे एक वाक्य का हिंदी ट्रांसलेशन करने के लिए छात्राओं से कहा, लेकिन अधिकांश छात्राएं चुप बैठी रहीं, कुछ छात्राओं ने ट्रांसलेशन करने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी सही तरीके से ट्रांसलेशन नहीं कर पाया। इस पर कलेक्टर ने मौजूद शिक्षक से कहा कि आप कैसे पढ़ा रहे हैं, बच्चे पढ़ तो रहे हैं, लेकिन उनहें समझ में नहीं आ रहा।

कलेक्टर ने अंग्रेजी के वाक्य Do you love yourself and your family? If yes, then stay away from drugs का छात्राओं से हिंदी में ट्रांसलेशन करने के लिए कहा था। जब कोई छात्रा ऐसा नहीं कर पाई तो उन्होंने खुद पूरे वाक्य का हिंदी में ट्रांसलेशन कर छात्राओं को बताया कि इस पूरे वाक्य का मतलब  है कि क्या आप खुद से और अपने परिवार से प्यार करते हो, यदि हां तो नशे से दूर रहो। इसके अलावा भी कलेक्टर ने छात्राओं से कई प्रश्न पूछे। कलेक्टर ने शिक्षक से कहा कि बच्चों की पढ़ाई का तरीका ऐसा होना चाहिए कि वे सहजता से किताब में लिखी बात को समझ सकें।
विज्ञापन


इसके बाद कलेक्टर नगर में बन रहे सीएम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्हें कुछ खामियां भी मिली। जिन्हें ठीक करने के लिए निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। जहां जो कमी मिल रही हैं उन्हें दूर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें