फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: भाजपा कार्यालय से गायब हो जायेगी चहल-पहल, एक दर्जन दुकानों को कराया जाएगा खाली, नेताओं के बनेंगे चेंबर

Mon, 22 Jan 2024 05:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह में भाजपा कार्यालय में बनी दुकानें जल्द खाली होने वाली हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा में विस्तार की वजह से कार्यालय में जगह कम पड़ रही है, इसी वजह से दुकानों को बंद कराकर उनमें नेताओं के चेंबर बनाए जाना है। 
 
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय से गायब हो जायेगी चहल-पहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के कीर्ति स्तंभ स्थित भाजपा कार्यालय में बनी दुकानें जल्द खाली होने वाली हैं। करीब डेढ़ दशक पुरानी दुकानों को खाली कराए जाने के पीछे खास वजह तो सामने नहीं आ रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि भाजपा में विस्तार की वजह से कार्यालय में जगह कम पड़ रही है, इसी वजह से दुकानों को बंद कराकर उनमें नेताओं के चेंबर बनाए जाना है। जिससे आने वाले समय में यहां चहल, पहल कम हो जायेगी।

विज्ञापन


इधर, अचानक जारी इस नए फरमान से दुकानदारों की नींदें उड़ चुकी हैं, क्योंकि उन्हें  मार्च महीने तक हर हाल में दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दिया जा चुका है। ऐसे में अब इन दुकानदारों को चिंता है कि क्या उन्हें वर्तमान मूल्य के अनुसार दुकानों की कीमत देकर हटाया जाएगा। वहीं दुकानदारों के सामने यह भी संकट खड़ा हो गया है कि वह अपना ताम-झाम लेकर कहां पर दुकान चलाएंगे। बता दें कि भाजपा कार्यालय में जितनी दुकानें संचालित हैं, उनमें सबसे ज्यादा रूटीन बिक्री की दुकाने हैं। दुकानों को पूरी तरह से बंद किया जाना है। बाहर से दुकानों की शटर हटाकर दीवार उठाई जायेगी और अंदर से तोड़कर चेंबर बनाए जायेंगे।

पॉश एरिया में है कार्यालय
कीर्ति स्तंभ शहर का सबसे पॉश इलाका है। यहां पर जिन दुकानों को खाली कराया जा रहा है। वर्तमान में उनकी कीमत बहुत ज्यादा है। एक-एक फ्रंट की दुकान की कीमत अन्य दुकानों से काफी अधिक है। जहां तक मुआवजे की बात है तो पार्टी के सूत्रों के अनुसार भाजपा दुकानों का उचित मूल्य देगी, इसके बाद दुकान खाली कराई जाएगी। इधर दुकानें खाली होने से दर्जनों व्यापारी बेरोजगार होने की कगार पर पहुंच सकते हैं।

15 साल पहले बना था भाजपा कार्यालय

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कीर्ति स्तंभ चौराहे के पास करीब 15 वर्ष पूर्व भाजपा कार्यालय बना था। सूत्रों की माने तो लीज पर मिली जगह पर भाजपा कार्यालय बना है और इसे कमर्शियल उपयोग में लिया जा रहा था। इसमें 12 दुकानें बनाई गई थीं, जिन्हें करीब 5-5 लाख रुपए में बेचा गया था। वहीं, कुछ साल पहले कुछ दुकानें 20 से 25 लाख रुपए में दूसरे के नाम बेचे जाने की बात सामने आ रही है। अधिकांश दुकानें भाजपा कार्यकर्ताओं की होना भी बताई जा रहीं हैं।

मार्च महीने में खाली हो जाएंगी
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया मार्च महीने तक दुकानें खाली करा दी जाएंगी। यह प्रदेश स्तर पर चल रहा है। भाजपा पदाधिकारियों के लिए जगह कम होने के चलते यह कदम उठाया जा रहा है। दुकानदारों के साथ बैठक हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें