फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: सुरादेही गांव के एक मकान में रात को लगी आग, सात मवेशियों की जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 30 Dec 2023 01:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

अज्ञात कारणों से लगी आग से मकान में बंधे सात मवेशियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान ने शासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
आग से जला मकान का सामान। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले तेजगढ़ थाने अंतर्गत इमलिया चौकी के सुरादेही गांव में शुक्रवार रात किसान खलक लोधी के कच्चे मकान में आग लग गई। आग से मकान में बंधे सात मवेशियों की जलकर मौत हो गई और कृषि सामग्री जलकर खाक हो गई। कच्चे मकान में लगी आग की जानकारी मकान मालिक को गांव के किसानों ने दी। उसके बाद देशी उपकरणों की मदद से आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

विज्ञापन


घटना रात्रि ग्यारह बजे के लगभग की बताई जा रही है। खलक लोधी ने रहवासी मकान के बाजू से बने कच्चे मकान में अपने मवेशियों को बांधा और सो गया। रात्रि साढ़े ग्यारह बजे के करीब गांव के लोगों ने खलक सीग के परिवार को जानकारी दी कि उनके उस घर में आग लग गई है। जहां उसके कृषि उपकरण रखे हैं और मवेशी बंधे हैं, वहां से आग की लपटें उठ रही हैं। परिवार के लोग उठे  और आग पर काबू करते रहे।

सात मवेशी जिंदा जले
घटना के बाद आग पर काबू पाया और ज़ब देखा तो जिस घर में आग लगी थी। उसमें बंधे सात मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। साथ ही जो कृषि उपकरण थे वह जलकर खाक हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं किसान ने शासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें