फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: दमोह का रामभक्त बालों से रथ खींचते हुए पहुंचेगा अयोध्या, 12 दिन की पदयात्रा में रोज चलेंगे 60 किमी

Wed, 10 Jan 2024 10:17 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

दमोह जिले के बटियागढ़ निवासी बद्री विश्वकर्मा अपने बालों से रथ को खींचकर श्रीराम मंदिर की पदयात्रा करेंगे। वे 11 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे बटियागढ़ श्रीराम के मंदिर से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे और 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंचेंगे।
विज्ञापन
दमोह के बद्री अपने बालों से रथ खींचकर अयोध्या ले जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द ग्रेट खली को भारत देश में कौन नहीं पहचानता, इनका भारी भरकम शरीर और लंबाई से हर कोई वाकिफ है। दमोह में भी एक खली हैं जो भगवान राम का परम भक्त हैं और गुरुवार को अपने बालों से रथ खींचते हुए अयोध्या के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


कई टीवी चैनलों पर अपने हैरतअंगेज करतब दिखाने वाले दमोह जिले के बटियागढ़ निवासी बद्री विश्वकर्मा, जिन्हें दमोह के खली के नाम से पहचाना जाता है, अपने बालों से रथ को खींचकर श्रीराम मंदिर की पदयात्रा करेंगे। बद्री बाबा ने बताया कि 11 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे बटियागढ़ श्रीराम के मंदिर से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे और 22 जनवरी तक अयोध्या पहुंचेंगे। रथ यात्रा को रवाना करने सवा लाख मानस पाठ के महंत श्री भगवान वेदांताचार्य बटियागढ़ पहुंच रहे हैं। यात्रा के प्रेरणा स्रोत मनोज देवलिया संपूर्ण यात्रा में बद्री बाबा के साथ रहेंगे। एक दिन में वे लगभग 60 किलोमीटर पद यात्रा करेंगे। यह संकल्प उन्होंने श्री राम मंदिर के शुभारंभ अवसर पर लिया है। इस निर्णय  से बटियागढ़ एवं दमोह जिले के धर्म प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।

बता दें बद्री विश्वकर्मा ने कई टीवी चैनलों में हैरत अंगेज करतब दिखाए हैं। उनके शरीर की ताकत के चलते ही लोग उन्हें खली के नाम से बुलाते हैं। क्योंकि अपने सीने पर पत्थर रखवाकर उन्हे हथौड़े से वह फुड़वाते हैं, जिसे देख लोग अचरज में पड़ जाते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर, करण जौहर समेत कई फिल्मी कलाकार बद्री के स्टंट देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें