फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: तेजगढ़ में दो जैन मंदिरों में लाखों की चोरी, अज्ञात चोर CCTV में कैद, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 10 Jan 2024 05:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के तेजगढ़ में दो जैन मंदिरों में लाखों की चोरी हुई है। वहीं, अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जैन मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दो जैन मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया और लाखों रुपये की चांदी की सामग्री चुराकर ले गए। सुबह इस बात की जानकारी लगी तो पुलिस को सूचना दी गई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकार्ड हो गई। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस घटना के बाद जैन समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि चोरों के द्वारा अब मंदिरों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। पुलिस को शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

थाने से सौ मीटर दूर है मंदिर
तेजगढ़ थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर दो जैन मंदिर हैं और जैन मोहल्ले में ही यह मंदिर हैं।भगवान सुपर्थनाथ और नेमीनाथ के यह दोनों मंदिर हैं। जहां अज्ञात चोरों के द्वारा पांच लाख रुपये से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मंदिरों में सोने, चांदी की सामग्री रखी हुई थी, जिसे मंगलवार रात अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। बुधवार सुबह जब जैन समाज के लोग मदिर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो काफी मात्रा में चांदी की सामग्री गायब थी।
विज्ञापन


ये बोले समाज के लोग
जैन समाज के मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी रवि बड़े राय को सबसे पहले मिली। उनके अनुसार वह नियमित सुबह-सुबह सुपर्थनाथ मंदिर में पूजा करने आते हैं। बुधवार सुबह जब वह पहुंचे तो उनको दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो चांदी के क्षत्र और कलश मौके पर नहीं थे। इसके बाद उन्होंने जैन समाज के लोगों के साथ पुलिस को सूचना दी। वीरेंद्र जैन ने बताया कि सुपर्थनाथ मंदिर के साथ नेमिनाथ मंदिर में भी चोरी हुई है। दोनों मंदिर की सामग्री चोर चुरा ले गए।

पांच लाख से अधिक की चोरी
तेजगढ़ में सुपर्थनाथ मंदिर और नेमिनाथ मंदिर में पांच लाख से अधिक की चोरी हुई है। सुपर्थनाथ मंदिर से जो सामग्री गई है, उनमें चांदी के दस क्षत्र, पांच पांडुक सिला जिनका वजन लगभग 2800 ग्राम है। छोटे चांदी के कलश, दो चांदी की प्लेट इस हिसाब से इस मंदिर से लगभग पांच किलो चांदी चोरी जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, नेमीनाथ मंदिर से तीन फीट की तीन किलो की दान पेटी, जिसमें नकद एक लाख के करीब चढ़ोतरी थी। उसके चोरी होनी की पुष्टि आनंद जैन द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि दोनों मंदिरों की पांच लाख से अधिक की चोरी हुई है।

तीन टीमें पहुंची घटना स्थल 
तेजगढ़ में दो जैन मंदिरों में चोरी की घटना की जानकारी लगते ही तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय,  तेंदूखेड़ा एसडीओपी डीएस ठाकुर मौके पर पहुंचे। उसके बाद घटना की जानकारी जिले के अधिकारियों को दी गई तो जिले से डॉग स्क्वॉड टीम, फिंगर प्रिंट टीम, साइबर सेल की टीम तेजगढ़ पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। लेकिन अभी तक कोई विशेष सुराग नहीं मिला। 

तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही वह और तेंदूखेड़ा एसडीओपी सहित जिले से आई तीन टीमों ने मौका स्थल का निरीक्षण किया। अज्ञात चोरों की खोजबीन की जा रही है। मार्गों पर संचालित पेट्रोल पंपों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें