फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: बांसा के तिहरे हत्याकांड में उपयोग की गई पिस्टल नरसिंहपुर से बरामद, आरोपियों की रिमांड बढ़ी

Sun, 30 Jun 2024 02:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

सपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि दो दिन की रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। जल्द ही हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
हत्या के दिन घटनास्थल पर मौजूद एसपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के देहात थाना के सागर नाका अंतर्गत बांसातारखेड़ा गांव में 24 जून को हुए तिहरे हत्याकांड में उपयोग की गई पिस्टल पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नरसिंहपुर से बरामद कर ली है। मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिन्हें पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया था। पुलिस ने पूछताछ के लिए न्यायालय से आरोपियों की दो दिन की रिमांड ली है। पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्टल बरामद की हैं, जिनसे तीन लोगों की हत्याएं की गईं थीं।
विज्ञापन


आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद इन पिस्टलों को नरसिंहपुर में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों को ले जाकर खोजबीन की और उन्हें जब्त किया।  एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि दो दिन की रिमांड पर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

बता दें सोमवार सुबह आरोपी राजा विश्वकर्मा, सजल विश्वकर्मा, गोलू गोलु विश्वकर्मा ने दो पिस्टलों से गोली मारकर होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा, उनके बेटे उमेश विश्वकर्मा और विकास विश्वकर्मा की हत्या कर दी थी। मामले में परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे और दमोह सागर स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की थी। समय पर कार्रवाई न करने और मामले को गंभीरता से न लेने पर चौकी प्रभारी बिंदेश्वरी और एक प्रधान आरक्षक को एसपी ने सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में राजीजामा करने अपने घर बुलाने वाले राजेंद्र विश्वकर्मा को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा बिल्डर रॉकी सुरेका और मैनेजर मोनू प्रजापति का नाम भी एफआईआर में जोड़ा गया है। जिसमें अभी तक राजा विश्वकर्मा, गोलू विश्वकर्मा और राजेंद्र विश्वकर्मा की गिरफ्तारी हो गई है। जबकि सजल विश्वकर्मा, रॉकी सुरेका और मोनू फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें