फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पटेरा थाना प्रभारी हुईं लाइन अटैच, छह थानों के बदले प्रभारी, हफ्तेभर में चार हत्याओं से चिंता

Mon, 17 Nov 2025 04:34 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने पटेरा थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर छह थानों के प्रभारियों का तबादला कर दिया। सतत मॉनिटरिंग व रात गश्त की कमी से एक सप्ताह में चार हत्याएं हुईं। प्रशासनिक सर्जरी का उद्देश्य अपराध नियंत्रण मजबूत करना है। 
विज्ञापन
दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने पटेरा थाना प्रभारी को लाइन अटैच करते हुए छह थानों के प्रभारियों को बदल दिया है। दरअसल थाना क्षेत्रों में सतत मॉनिटरिंग नहीं होने, रात्रि गश्त नहीं होने के कारण अपराधियों में पुलिस का भय खत्म होता है। यही वजह है कि बीते एक सप्ताह में जिले में चार हत्याओं के मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा अन्य प्रकरणों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में एसआईआर में लापरवाही पर कलेक्टर ने बीएलओ और सुपरवाइजर को निलंबित किया
विज्ञापन


ऐसे में अब एसपी ने सात थाना प्रभारियों के अचानक थाना बदल दिए हैं। साथ ही प्रशासनिक और कानून व्यवस्था को हवाला देकर थाना प्रभारियों को यहां से वहां कर दिया है। इस बीच अजाक और महिला थाना में सेवा दे रहे निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों को भी थानों की कमान दी गई है, जबकि उपनिरीक्षक से थाना वापस लिया गया है। एसपी द्वारा जिन सात थाना प्रभारियों को दूसरी जगह भेजा है। उसमें लंबे समय से अजाक थाना संभाल रहे निरीक्षक रविंद्र सिंह बागरी को तेंदूखेड़ा थाना की कमान दी है। यहां अभी उपनिरीक्षक नीतेश जैन थाना प्रभारी थे, इन्हें सिटी कोतवाली में बतौर उपनिरीक्षक पदस्थ किया गया है। इसी तरह महिला थाना संभाल रही कार्यवाहक निरीक्षक रजनी शुक्ला को बटियागढ़ थाना प्रभारी बनाया है, जबकि बटियागढ़ से कार्यवाहक निरीक्षक सुधीर बैगी को हटा थाना प्रभारी बनाया गया है। हटा से धर्मेन्द्र उपाध्याय को हिंडोरिया थाना, हिंडोरिया से उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर को पटेरा थाना का प्रभार दिया गया है। जबकि पटेरा थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक सरोज ठाकुर को लाइन अटैच किया गया है। इनके ही थाना क्षेत्र में पिछले समय में काफी अधिक अपराध बड़े थे। इसमें पैर धुलाई मामला भी शामिल था। यह प्रशासनिक सर्जरी कहीं न कहीं बढ़ते अपराधों को रोकने किए गए प्रयास दर्शाने के लिए की गई है। हालांकि, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था के देखते हुए यह फेरबदल किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें