फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: 15 दिन बाद फिर दमोह में फिर बदला मौसम, छाया कोहरा, पारे में दर्ज हुई गिरावट

Sat, 03 Feb 2024 10:00 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Weather Damoh Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में भी मौसम ने करवट ली है। दमोह में 15 दिन बाद फिर कोहरा छाया रहा। इससे पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दमोह में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में शनिवार सुबह अचानक से घना कोहरा छा गया और ठंड बढ़ गई। यह कोहरा करीब 15 दिन बाद इस तरह छाया है, जबकि पिछले दिनों से लगातार सुबह होते ही तेज धूप निकल रही है। लोगों को ठंड से काफी राहत भी मिली है। शनिवार सुबह अचानक से कोहरे ने सफेद चादर ओढ़ ली और तापमान में गिरावट दर्ज होने के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया। 

विज्ञापन


दमोह समेत प्रदेश के कुछ जिलों में फिर से शीतलहर चल रही है। इससे कड़ाके की ठंड फिर लौट आई है। मौसम में गर्माहट होने की वजह से स्कूल भी अपने निर्धारित समय से ही शुरू हो गए थे, लेकिन अचानक मौसम में परिवर्तन होने के कारण शनिवार सुबह बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे। सड़क पर 50 मीटर दूर चलने वाले वाहन भी नहीं दिखाई दे रहे थे। वाहन चालक अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर वाहन चला रहे थे। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग भी मौसम के बदलाव की वजह से घरों में ही दुबके रहे। मौसम वैज्ञानिक राजेश खब्शे के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की भी संभावना है। अभी दो-तीन दिन के लिए ठंड इसी तरह बनी रहेगी।  मौसम में अचानक आए इस परिवर्तन ने लोगों को एक बार फिर कांपने के लिए मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें