फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dr. N John Camm: सात लोगों की मौत का आरोपी डॉक्टर 11 दिन से नहाया न कपड़े बदले, टिफिन और एसी की रखी डिमांड

Tue, 29 Apr 2025 04:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP News: सात मौत के आरोपी डॉक्टर के बारे में एक आजीबोगरीब खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर जेल में बीते 11 दिन से न नहाया है और न ही कपड़े बदले हैं। वहीं, पुलिस रिमांड पर रहने के दौरान भी डॉक्टर के नहाने और कपड़े न बदलने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी डॉक्टर एन जॉन कैम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में दमोह जिले के मिशन अस्पताल के सात मौत का आरोपी डॉ. नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन कैम एक मई तक जिला जेल में ज्यूडिशियल रिमांड पर है। यहां हर दिन वह कुछ अलग काम कर रहा है। 18 अप्रैल को उसे जेल भेज दिया गया था। जेल में इस डॉक्टर ने 11 दिन से नहाया नहीं और न ही कपड़े बदले हैं। 

विज्ञापन


यह बात इसलिए भी बिलकुल सही है, क्योंकि जिन कपड़ों में गिरफ्तार कर उसे जितने बार भी न्यायालय में पेश किया गया, वह काली टी-शर्ट और जींस में ही पहुंचा। जबकि गर्मी लगातार तेज हो रही है। गर्मी में 11 दिन से नहीं नहाया और अपने कपड़े भी नहीं बदले हैं। यहां तक कि 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक खाना भी नहीं खाया था। हालांकि बाद में उसने खाना खाना तो चालू कर दिया, लेकिन नहाना और कपड़े बदलना शुरू नहीं किया।

यह भी पढ़ें: सात मौतों के आरोपी डॉ नरेंद्र की MRCP की डिग्री निकली फर्जी, यूके के हॉस्पिटल ने मेल कर की पुष्टी
विज्ञापन


डॉक्टर की बढ़ रही डिमांड
वह जिस काले रंग के कपड़े में प्रयागराज से पुलिस अभिरक्षा में दमोह आया था, वे ही अब तक पहने हुए हैं। हालांकि, जेल प्रबंधन मैनुअल के अनुसार सभी सुविधाएं मुहैया करा रहा है। लेकिन इसके बाद डॉक्टर की डिमांड कम नहीं हो रही थी। इससे पहले उसने टिफिन का खाना और एसी की सुविधा मांगी थी, जिसे जेल विभाग ने स्वीकार नहीं किया और जेल मैनुअल की तरह सुविधाएं देने की बात कही गई।

सोने के लिए ये व्यवस्था
डॉक्टर को खाना, सोने के लिए कंबल और चटाई दे दी गई थी। अब चर्चा है कि डॉक्टर ने 11 दिन में कपड़े नहीं बदले हैं। जो कपड़े वह प्रयागराज से पहनकर आया था, वे ही कपड़े पहने हुए हैं। इस बीच आठ अप्रैल से अब तक 29 अप्रैल हो गए हैं। 21 दिन में उसने कपड़े नहीं बदले हैं, यहां तक कि उसने नहाया नहीं है। जबकि गर्मी का तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच रहा है। 

यह भी पढ़ें: सात मौत के मामले में जबलपुर मेडिकल कॉलेज ने सौंपी जांच रिपोर्ट, डॉ कैम के इलाज से इतनी जान जाने का दावा
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी जो कपड़े घर से लेकर आया था, वहीं पहन रहा है। अलग से कोई सुविधा नहीं दी गई है। कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी को पुलिस प्रयागराज से काले कपड़े में पकड़ कर लाई थी। पेशी के दौरान भी वही कपड़े उसके पास थे, वह घर से कितने कपड़े लेकर आया था इसकी जानकारी नहीं है। 

नहीं पहुंचा कोई परिजन
फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एन जॉन कैम को जेल गए 11 दिन बीत गए, लेकिन इन दिनों में न तो परिवार का कोई भी सदस्य मिलने के लिए आया और न ही उसके वकील या किसी शुभचिंतक द्वारा उससे मिलने का प्रयास किया गया। इस मामले में जिला जेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी तक डॉक्टर से मिलने कोई भी नहीं पहुंचा है और उसे जेल में सामान्य कैदियों की भांति ही सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। विशेष प्रकार की किसी भी सुविधा का लाभ उसे प्रदान नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रास नहीं आया जेल का खाना, जॉन केम को चाहिए AC और टिफिन; जानिए जेल प्रबंधन ने क्या कहा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें