फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: दमोह से अजय टंडन को कांग्रेस ने फिर दिया मौका, भाजपा की आखिरी लिस्ट भी जल्द हो सकती है जारी

Fri, 20 Oct 2023 09:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

MP Election 2023: कांग्रेस ने दमोह से एक बार फिर वर्तमान विधायक अजय टंडन को मैदान में उतारा है। हालांकि अभी तक भाजपा ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
अजय टंडन को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने गुरुवार देर रात अपनी दूसरी सूची जारी कर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहली सूची में दमोह विधानसभा होल्ड पर रखी गई थी। लेकिन अब दूसरी सूची जारी करते हुए कांग्रेस ने इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। दमोह से वर्तमान विधायक अजय टंडन को कांग्रेस ने एक बार फिर से मौका दिया है। वहीं, भाजपा अभी भी मंथन कर रही है और दमोह विधानसभा से अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।  
विज्ञापन


कांग्रेस ने चारों विधानसभाओं पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि भाजपा केवल पथरिया विधानसभा से लखन पटेल को ही अपना प्रत्याशी बना पाई है। कांग्रेस की ओर से हटा से प्रदीप खटीक, पथरिया से राव  बृजेंद्र सिंह, जबेरा से प्रताप सिंह और दमोह से अजय टंडन प्रत्याशी हैं। वहीं, दमोह दमोह की तीन सीटों पर भाजपा अभी अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है।

बता दें 2020 में कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे, इसी दौरान दमोह के कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली थी और 2021 में हुए उपचुनाव में राहुल सिंह को अजय टंडन ने 17000 वोटों से हरा दिया था। अब एक बार फिर अजय टंडन दमोह से प्रत्याशी हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा भी टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे और वह अपने समर्थकों के साथ भोपाल में डेरा डाले हुए थे।  
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर लगातार उनके समर्थक मनु मिश्रा को टिकट देने की बात कर रहे थे, लेकिन अंत में  गुरुवार रात जो लिस्ट आई उसमें अजय टंडन का नाम तय होगा अब देखना यह होगा की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आगे क्या करते हैं वह कांग्रेस में ही रहते हैं या फिर अपना कोई और रास्ता चुनते हैं।

इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने भी गुरुवार रात अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, जिसमें दमोह से प्रताप पुरोहित को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रताप पुरोहित पहले कांग्रेस में थे लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने भोपाल में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ले ली और अब दमोह से प्रत्याशी भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें