फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: पत्थर से पीटकर अधेड़ की हत्या, गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप, 15 दिन में चौथी हत्या से दहला जिला

Sat, 23 Mar 2024 02:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh News: जिले के सेमरा लोधी गांव में शुक्रवार रात 55 वर्षीय अधेड़ की पीटकर हत्या कर दी गई। बता दें कि दमोह में 15 दिन के अंदर यह चौथी घटना है, जिससे जिला दहल गया है और आरोपी भी नहीं पकड़े गए।
विज्ञापन
पत्थर से पीटकर अधेड़ की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में आने वाले सेमरा लोधी गांव में शुक्रवार रात 55 वर्षीय अधेड़ की पत्थर से पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह कोटवार ने सड़क पर शव देखा तो परिजनों और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। बता दें दमोह में 15 दिन के अंदर यह चौथी घटना है जिससे दमोह जिला दहल गया है और आरोपी भी नहीं पकड़े गए।

गांव के लोगों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन

मृतक मुन्ना पिता गोले अहिरवार 55 की बेटी उषा अहिरवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। बेटी उषा ने बताया की उनके बड़े भाई का ऑपरेशन था, इसलिए वह सभी लोग दो दिन से सागर अस्पताल में थे। गांव में मेरे पिता अकेले थे।

जानकारी मिली है कि शुक्रवार रात गांव के लोटन सिंह, मूलचंद और महेंद्र ने मेरे पिता के साथ मारपीट की है। पास में ही एक महेश नाम के व्यक्ति की दुकान है, जहां मेरे पिता अपना समय बिताते थे। इन्हीं लोगों ने मिलकर पिता की हत्या की है और अब सभी इस घटना को छुपाने का प्रयास कर रहे हैं। मृतक की बेटी का कहना है कि ऐसा नहीं हो सकता कि इतने बड़े हत्याकांड को गांव के लोगों ने ना देखा हो, लेकिन ना तो किसी ने बीच बचाव किया और ना ही कोई बोल रहा है।
विज्ञापन


15 दिनों में जिले में यह चौथी हत्या
खबर मिली तो पथरिया एसडीओपी रघु केसरी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सड़क पर पड़े शव को अपने कब्जे में लिया है। परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस गांव में हत्याकांड से जुड़ी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। अभी संदेह के आधार पर गांव के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, लेकिन इस बात की पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की गई है। इस समय दमोह जिले में हत्याओं का दौर शुरू हो गया है। बीते 15 दिनों में जिले में यह चौथी हत्या है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें