फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: इंस्टाग्राम पर 'हिंदू' बनकर नाबालिग से बढ़ाई नजदीकी; पहचान खुलते ही मचा बवाल, धर्मांतरण की थी तैयारी

Tue, 16 Jun 2026 07:19 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह में एक नाबालिग किशोरी ने युवक पर अपनी पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने, दैहिक शोषण करने, धर्मांतरण का दबाव डालने और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
कोतवाली में प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह शहर में एक बार फिर कथित लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी ने युवक पर हिंदू बनकर शादी करने के नाम पर प्रेम संबंध स्थापित करने, दैहिक शोषण करने, धर्मांतरण का दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर पहचान छिपाने का आरोप
पीड़िता और उसके परिजनों के अनुसार आरोपी युवक का नाम साहिल खान है। आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम पर "साहिल लाला" नाम से आईडी बनाकर स्वयं को हिंदू युवक बताया और नाबालिग से संपर्क स्थापित किया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर किशोरी का विश्वास जीत लिया।

मंदिर में विवाह जैसा आयोजन कराने का दावा
परिजनों का आरोप है कि युवक किशोरी को शहर के एक मंदिर ले गया, जहां हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह जैसा आयोजन किया गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के गले में मंगलसूत्र पहनाया और उसकी मांग में सिंदूर भी भरा। बाद में जब परिजनों को युवक की वास्तविक पहचान की जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


धर्मांतरण का दबाव और धमकी देने का आरोप
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने किशोरी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे ब्लैकमेल किया गया और जान से मारने की धमकियां दी गईं। पीड़िता की शिकायत के बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

देर रात कोतवाली पहुंचे हिंदू संगठन
मामले की जानकारी मिलते ही सोमवार देर रात हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे। संगठन के सदस्य नित्या प्यासी ने इसे कथित लव जिहाद का मामला बताते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। देर रात तक कोतवाली परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें:  'तीन साल से सहती रही जुल्म', ससुर-जेठ और पति ने बहू डंडों से पीटा, अब SP-IG से लगाई इंसाफ की गुहार
विज्ञापन


आरोपी की तलाश जारी
कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि नाबालिग के बयान और शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें