फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: दोस्तों के साथ नहाने गया बालक नदी में डूबा, 12 घंटे बाद SDRF टीम ने खोजा शव

Sun, 13 Aug 2023 04:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

बालक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। उसी दौरान वो गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ गए दोस्तों ने किसी को हादसे की जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन
नदी से निकाला गया बालक का शव। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के हिरदेपुर गांव निवासी 15 वर्षीय बालक सत्यम विश्वकर्मा की कोपरा नदी में डूबने से मौत हो गई। बालक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। उसी दौरान वो गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ गए दोस्तों ने किसी को हादसे की जानकारी नहीं दी। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने 12 घंटे बाद शव को खोज लिया।
विज्ञापन


मृतक के दादा गोविंद विश्वकर्मा ने बताया कि उनका पोता सत्यमय शनिवार की शाम दो दोस्तों के साथ खेलने गया था। काफी देर तक वापस नहीं आया। खोजने पर भी उसका सुराग नहीं लगा तो सागर नाका चौकी में सूचित किया। चौकी प्रभारी शिवानी गर्ग के द्वारा दोस्त से पूछताछ की गई तो उसने बताया रोड पर सत्यम को छोड़ दिया था। 

उसके बाद नदी में खोज की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद दमोह एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी गई। रविवार सुबह रेस्क्यू चलाया गया तो बालक का शव एनिकट के नजदीक मिल गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दिलीप तिवारी, मुकेश तिवारी, विनोद अशोक, रोहित, राहुल शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें