मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा में प्रेमपुरा के नजदीक बुधवार दोपहर गर्भवती महिला को जिला अस्पताल लेकर जा रही 108 एंबुलेंस में आग लग गई। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए गर्भवती महिला और उसके परिवार के लोगों को नीचे उतारा और फायर ब्रिगेड व अधिकारियों को जानकारी दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार हटा के रामगोपालजी वार्ड की रहने वाली गर्भवती महिला महक पति वीरेंद्र व्यास को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस से दमोह जिला अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में प्रेमपुरा के पास 108 एंबुलेंस में आग भड़क गई। पायलट ने एंबुलेंस को रोका और अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर बीएमओ उमाशंकर पटेल समेत पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया। वहीं, दर्द से करा रही गर्भवती महिला को दूसरी एंबुलेंस से से जिला अस्पताल भेजा गया।