फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान दो पक्षों में विवाद के बीच पथराव, अधिकारियों ने मामला शांत कराया

Mon, 20 May 2024 08:34 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

देहात थाना टीआई राघवेंद्र बागरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। गनीमत रही कि किसी को पत्थर नहीं लगे। इसके बाद तहसीलदार ने मॉल संचालक का भी अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाने के दौरान पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह शहर में कलेक्टर के निर्देश पर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। सोमवार शाम नगर पालिका सीएमओ और तहसीलदार मोहित जैन के द्वारा स्टेशन चौराहे से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इस दौरान एक मॉल के संचालक और बेल्डिंग दुकान के संचालक के बीच विवाद हो गया और पथराव होने लगा। तत्काल ही पुलिस लाइन से बल बुलाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाया और मॉल के संचालक का भी अतिक्रमण मौके पर ही हटाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम शहर के स्टेशन चौक से तीनगुल्ली तक का अतिक्रमण तहसीलदार मोहित जैन, सीएमओ सुषमा धाकड़ की मौजूदगी में हटाया जा रहा था। तभी स्टेशन चौराहे पर एक बेल्डिंग दुकान संचालक का अतिक्रमण हटाया गया और अमला ट्रेंड्स मॉल का अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो मॉल के संचालक ने कहा, शाम हो गई है मजदूर नहीं मिलेंगे। वह कल अपना अतिक्रमण हटा लेंगे।

यह बात सुनकर तहसीलदार आगे बढ़ गए तो बेल्डिंग दुकान संचालक ने तहसीलदार से कहा कि उसका अतिक्रमण हटा दिया और बाजू वाले का छोड़ दिया और मॉल संचालक से अभद्रता करने लगा। यह देखते ही मॉल के कुछ लोग बाहर निकले और अतिक्रमण हटाने के दौरान निकले मलवे से पत्थर उठाकर पथराव करने लगे। मामला बिगड़ा तो अधिकारियों ने तत्काल कंट्रोल रूम सूचना दी और कोतवाली टीआई आनंद सिंह और देहात थाना टीआई राघवेंद्र बागरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। गनीमत रही कि किसी को पत्थर नहीं लगे। इसके बाद तहसीलदार ने मॉल संचालक का भी अतिक्रमण हटाया। इस बीच एसडीएम आरएल बागरी, एएसपी संदीप मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और विवाद की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें